पिंपल यानी मुंहासे आजकल एक आम समस्या बन चुकी है, खासकर यह समस्या युवाओं में देखी जा रही है। यह समस्या तब होती है जब त्वचा की कोशिकाएं तेल और गंदगी मिलकर रोमछिद्रों को बंद कर देती हैं, जिससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और पिंपल बन जाते हैं। लेकिन दोस्तों हल्दी और शहद एक ऐसा घरेलू नुस्खा है जिससे आप अपने पिम्पल्स और दाग-धब्बे को चुटकियों में मिटा सकते हैं। आईये जानते है चेहरे पर कैसे हल्दी और शहद का इस्तेमाल करें:
हल्दी चेहरे पर कैसे काम करती है?
हल्दी में करक्यूमिन नामक एक शक्तिशाली तत्व होता है, जो पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने और संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद करता है। यह त्वचा में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को मारता है, जो पिंपल्स के बनने का मुख्य कारण होते हैं।
हल्दी सूजन कम करती है: जब पिंपल होता है, तो उसमें सूजन, जलन और लालिमा होने लगती है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन सूजन को कम करने और त्वचा को ठंडा करने में मदद करती है, यह पिंपल को शांति देकर उसे सूखने में भी मदद करती है।
तेल नियंत्रित करना: हल्दी त्वचा पर अतिरिक्त ऑयल को अवशोषित करती है और स्किन के ऑयल बैलेंस को बनाए रखने में मदद करती है। जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाती है और पिंपल्स के निशान को हल्का करने में भी मदद करती है।
त्वचा को साफ करती है: हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने और नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करती हैं। इससे त्वचा निखरती और चमकती है
और पिंपल्स के दाग भी धीरे-धीरे हल्के पड़ जाते हैं। जो कुछ ही समय में पुरी तरह साफ भी हो जाते हैं
शहद चेहरे पर कैसे काम करता है?
बैक्टीरिया को नष्ट करता है: शहद भी एक प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल एजेंट है। जो पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं और संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं। जिससे पिंपल्स बनने की प्रक्रिया रुक जाती है।
नमी बनाए रखता है: शहद एक बहुत ही अच्छा मॉइश्चराइज़र भी है। जो त्वचा की नमी को बनाए रखता है,यह हल्दी के संभावित रूखेपन को कम करता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है। जिससे स्किन ड्राय नहीं होती और उसमें नमी बनी रहती है।
त्वचा को ठंडा करता है: शहद त्वचा पर ठंडक पहुंचाता है और पिंपल्स के कारण होने वाली जलन और खुजली को कम करता है। जिससे पिंपल होने की समस्या और कम हो जाती है
हीलिंग गुण: शहद में घाव भरने के गुण होते हैं। जब आप इसे पिंपल पर लगाते हैं, तो यह त्वचा के घावों और निशानों को भरने की प्रक्रिया को तेज करता है और यह उस स्थान के दाग धब्बे धीरे-धीरे मिटाने में भी सहायक होता है।
पिंपल्स के लिए हल्दी और शहद का उपयोग कैसे करें?
हल्दी और शहद के चेहरे पर उपयोग करने के कई तरीके है, हल्दी और शहद को साधारण फेस मास्क के रूप के भी लगा सकते हैं आइये जानते है घर पर कैसे इसक फेस मास्क बनाए और अपने चेहरे के पिंपल्स (मुहांसे) और दाग धब्बे मिटाए :
आधी चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच शुद्ध शहद और 2-3 बूंद गुलाब जल या दूध लें इसके बाद फिर एक साफ कटोरी में हल्दी पाउडर और शहद को अच्छी तरह मिलाएं। यदि पेस्ट बहुत गाढ़ा लगे तो कुछ बूंदें पानी या गुलाब जल की डालकर मिला लें ताकि एक चिकना पेस्ट बन जाए। इसके बाद फिर अपने चेहरा को नॉर्मल पानी से धो लें और एक साफ कपड़े से चहरे को साफ करें लें जिसके बाद तैयार पेस्ट को पूरे चेहरे पर या केवल प्रभावित जैसे कि मुंहासों या दाग-धब्बों पर अच्छी तरह से लगाएं।
पेस्ट को लगभग 20-25 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद फिर चहरे को गुनगुने पानी से धो लें और फिर ठंडे पानी के छींटे मारें ताकि रोमछिद्र बंद हो जाएं। अपनी त्वचा को हल्के तौलिए से थपथपा कर सुखा लें। इसी तरह आप इस मास्क को हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें कुछ ही हफ्तों में आप देखेंगे कि आपका चेहरा एकदम साफ और चमकदार हो जएगा, चहरे पर हुए सभी दाग-धब्बे और पिंपल ठीक हो जाएंगे।
पिंपल (मुहांसे) होने के कारण
पिंपल्स होने के कई मुख्य कारण हो सकते हैं जैसे की हार्मोनल परिवर्तन, किशोरावस्था, मासिक धर्म, गर्भावस्था और तनाव के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलाव से आपके चेहरे पर पिंपल हो सकते हैं।
आहार: यह भी सबसे मुख्य कारण है आज कल लोगों का आहार इतना खराब हो गया है कि वह दिन भर तली-भुनी, मसालेदार, या ऑयली चीजें खाने लगे हैं जिसके कारण शरीर में विषैले तत्व बढ़ते हैं जो त्वचा पर पिंपल्स के रूप में बाहर आते हैं साथ ही कुछ अध्ययनों से यह भी पता चलता है कि उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ जैसे कि सफेद ब्रेड, चीनी युक्त पेय और डेयरी उत्पाद कुछ लोगों में पिंपल की समस्या को बढ़ा सकते हैं।
तनाव: तनाव सीधे पिंपल होने का कारण नहीं बनता है, लेकिन यह मौजूदा पिंपल को और खराब कर सकता है। जिससे चेहरा पर अधिक पिंपल्स भी दिखाई दे सकते है इसीलिए हमेशा स्ट्रैस फ्री रहें।
जेनेटिक्स: यदि आपके परिवार में पिंपल का इतिहास रहा है, जैसे कि अगर आपके पिता या दादा को भी पिंपल्स हुए हैं तो आपको भी पिंपल होने की पूरी पूरी संभावना हो सकती है।
गंदगी और धूल-मिट्टी: जब भी हम बाहर जाते है तब त्वचा पर धूल और गंदगी जमा हो जाती है। अगर समय पर चेहरा साफ नहीं किया जाए तो इससे हमारे रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और पिंपल्स उबरने लगते हैं।
निष्कर्ष
हल्दी और शहद एक सुरक्षित और प्राकृतिक तरीका है। अगर आप नियमित रूप से और सही ढंग से इसका उपयोग करते हैं, तो आपको किसी केमिकल युक्त महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इसको लगाने के कुछ हफ्तों बाद ही देखेंगे की आपके चेहरे के सभी पिंपल्स और दाग धब्बे धीरे धीरे गायब हो रहे है। धैर्य रखें और नियमित रूप से इस उपाय का उपयोग करें साथ ही इसके सात आपको स्वस्थ जीवनशैली और उचित त्वचा देखभाल भी करना होगा।
FAQ
- हल्दी और शहद का पेस्ट चेहरे से दाग धब्बे मिटा सकता है?
हां हल्दी और शहद एक नैचुरल शक्तिशाली तत्व है, जो आपके चेहरे से दाग धब्बे और पिंपल्स को सही करने में मदद करता है। - क्या हल्दी और शहद एक नैचुरल पेस्ट है?
हां, हल्दी और शहद एक नैचुरल और घरेलू उपाय है जिसका पेस्ट आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। - हल्दी और शहद के पेस्ट को ज्यादा लगाने से क्या होगा?
हल्दी और शहद के पेस्ट को ज्यादा लगाने से आपके चेहरे पर कुछ साईड इफेक्ट भी हो सकते हैं। जैसे कि खुजली, चेहरे पर लाल लाल दाग आदि।
Evion Vitamin E Capsule बालों को झड़ने से रोकने का रामबाण इलाज जानिए कैसे करें इस्तेमाल?
1 thought on “हल्दी और शहद से चुटकियों में अपने चहरे के पिंपल्स (मुहांसे) और दाग धब्बे मिटाए”