भारत में आम को फलों का राजा माना जाता है, जैसे ही गर्मी शुरू होती हैं। कुछ खाने का मन हो या न हो लेकिन आम खाने का मन जरूर होता है। गर्मियों में आम खाना सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है आम को फलों का राजा यूं ही नहीं कहा जाता यह विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है। आइए जानते हैं गर्मियों में आम खाने के क्या प्रमुख फायदे हैं:
आंखों के लिए फायदेमंद
आम आंखों के लिए लाभकारी है यह आँखों को स्वस्थ बनाएं रखने और दृष्टि संबंधी समस्याओं को रोकने में मदद करता है। आम में विटामिन A और दो शक्तिशाली कैरोटीनॉयड – ल्यूटिन, ज़ेक्सैन्थिन पाए जाते हैं। जो रेटिना के सही कामकाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह आँखों की सतह को चिकना और नमीयुक्त बनाए रखने में मदद करते हैं। आम नीली रोशनी और हानिकारक UV किरणों से आँखों को होने वाले नुकसान को प्राकृतिक रूप से बचाने में मदद करता है। आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आँखों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे आँखों से संबंधित कई समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। इसीलिए बच्चों और बुज़ुर्गों के लिए आम बहुत फायदेमंद माना जाता है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
आम में विटामिन C, विटामिन A, मैंगिफेरिन और अन्य पॉलीफेनोल्स शामिल हैं। जो त्वचा को पोषण देने, निखारने और उसकी विभिन्न समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन A का एक असाधारण स्रोत है जो त्वचा को मुलायम, चिकना और चमकदार बनाए रखने में भी मदद करता है। आम विटामिन्स, खनिजों और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, जो त्वचा की मरम्मत नई कोशिकाओं के निर्माण और स्वस्थ त्वचा के रखरखाव के लिए अति आवश्यक है। यह कोलेजन के निर्माण में भी मदद करता है जिससे त्वचा टाइट रहती है। और आपके चेहरे से दाग धब्बे कम और चेहरा खिल- खिला दिखाई देता है।
वजन बढ़ाने में सक्षम
अगर आप दुबले-पतले हैं या फिर आपको कमजोरी रहती है, तो आम को अपने आहार में शामिल करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आम में लगभग 150 से 200 कैलोरी हो सकती हैं, जो आम के प्रकार पर निर्भर करती हैं। कुछ लोगों को भूख कम लगती है या खाना खाने में रुचि नहीं होती। आम में मौजूद एंजाइम पाचन क्रिया को बढ़ाते हैं और भूख को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होता है जिन्हें पर्याप्त मात्रा में खाने में परेशानी होती है। जिससे उनके वजन बढ़ने में परेशानी आती है। आम में विटामिन A, B, C, E और K विटामिन के साथ-साथ पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे खनिज भी होते हैं। जो एक स्वास्थ्य शरीर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, भले ही आप वजन बढ़ा रहे हों या नहीं। लेकिन गर्मियों में आम का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।
डिहाइड्रेशन से बचाता है
गर्मियों में डिहाइड्रेशन की कमी आम बात है क्योंकि शरीर में जैसे ही पानी की कमी आती है। तो अक्सर सुस्ती और थकान महसूस होने लगती है, जो डिहाइड्रेशन का एक लक्षण भी हो सकती है। आम में लगभग 80 से 85% पानी होता है। जो गर्मियों के लिए एक उत्कृष्ट हाइड्रेटिंग फल बनाता है। आम में पोटैशियम, मैग्नीशियम और पानी की मात्रा अत्यधिक होती है जो शरीर को हमेशा हाइड्रेट बनाए रखने में मदद करती है।जब भी गर्मियों में पसीना निकालता है तो शरीर से न केवल पानी, बल्कि इलेक्ट्रोलाइट्स भी निकल जाते हैं। जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन होने लगता है। लेकिन अगर आप इन गर्मियों में आम का सेवन करते हैं तो यह आपको डिहाइड्रेशन से बचाने में सहायता करेगा।
रक्त निर्माण में सहायक
आम आपके शरीर में हुई रक्त की कमी को पूर्ण करने में भी मदद करता है क्योंकि शरीर में रक्त निर्माण के लिए आयरन सबसे महत्वपूर्ण खनिजों में से एक है। रक्त की कमी या अशुद्धि से अनेक समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं जैसे कि थकान और कमजोरी, चक्कर आना, त्वचा पर पीलापन और एनीमिया जैसी समस्या लेकिन आप में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में नए रक्त की उत्पत्ति करते हैं आम में मौजूद विटामिन सी, फोलेट और आयरन इसे रक्त निर्माण में सहायक बनाते हैं जो खून के निर्माण में मदद करता है। यह खासकर महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत उपयोगी होता है। साथ ही यह उन लोगों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है जिन लोगों को आयरन की हल्की कमी है या जो सिर्फ शाकाहारी भोजन का सेवन करते हैं।
निष्कर्ष
आम केवल एक स्वादिष्ट फल नहीं बल्कि यह गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाने, आँखों की रोशनी बढ़ाने, वजन बढ़ाने, हृदय को स्वस्थ रखने, रक्त निर्माण, त्वचा और बालों को चमकदार बनाने का एक उचित विकल्प है इसमें आयरन, विटामिन सी, B6, फोलेट, और कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो खासतौर पर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी है। गर्मियों में आम का सेवन करना न केवल एक स्वादिष्ट और ताज़ा अनुभव है बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए एक फायदेमंद विकल्प भी हो सकता है। इन गर्मियों में आम का भरपूर आनंद लें और इसके स्वास्थ्य लाभों का भी लाभ उठाएं।
FAQ
- क्या आम आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है?
नहीं, आम आंखों की रोशनी नहीं बढ़ाता लेकिन यह आँखों को स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करता है। - क्या आम का हर किसी के लिए फायदेमंद है?
हां, ज़्यादातर आम हर किसी के लिया फायदेमंद साबित होता है। लेकिन किसी किसी व्यक्तियों में आम के सेवन से कुछ समस्याएं भी हो सकती है। - क्या गर्मियों में आम का अत्याधिक सेवन कर सकतें हैं?
नहीं, आम का अत्याधिक सेवन करने से आपके शरीर में कुछ दुष्प्रभाव भी हो सकतें है।
हल्दी और शहद से चुटकियों में अपने चहरे के पिंपल्स (मुहांसे) और दाग धब्बे मिटाए